एरवाकटरा। कस्बा के सब्जी मंडी के गुड़ वाली गली में बुधवार शाम करीब 6:15 बजे जाने माने गुड़ व्यवसाई स्व. सुंदरलाल बाथम के 17 वर्षीय पुत्र ऋतिक बाथम ने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसी के आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया न होते देख उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। जहां नाबालिग का शव फंदे पर देख अन्य ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ अशोक कुमार समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गहनता से पड़ताल करते हुए पुलिस ने बाहर गए परिजनों को बुलाया। फंदे पर लटके शव के पास पुलिस को कुछ अधजली किताबें मिली हैं। ऋतिक इंटरमीडिएट का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे छोड़ा था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृतका की मां अन्य दो बड़े भाइयों राहुल व शिवम के साथ रिश्तेदारी में गई हुई थी। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
-
करंट से महिला की मौत
अछल्दा। थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी रजनी देवी 45 पत्नी संजीव कुमार बुधवार की शाम लगभग छह बजे घर के अंदर बने कमरे में लगे लोहे के दरवाजे को खोलने लगी। तभी दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में वह आ गईं। थोड़ी देर बाद परिजन जब खेत से वापस लौटे। तो रजनी को घर में न देख इधर उधर खोजा। तभी उनकी नजर घर के अंदर कमरे में लगे लोहे के गेट के पास अचेत पड़ी हुई रजनी पर पड़ी। यह देख परिजन उसे तत्काल उठाकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र अमन व दो पुत्रियां हैं । घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।