फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे लगाकर नाबालिग ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के कस्बा बेला में तिर्वा रोड पर एक नाबालिग ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय दंपति मासूम पुत्री के साथ कन्नौज में पीएचडी कर रहे पुत्र से मिलने गई थी।
विज्ञापन

कस्बा बेला निवासी राजकुमार की चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। जिसमें अनन्या (19 ), अनुष्का ( 17 ), अनामिका (16) तृषा (3), और एक पुत्र नितिन (22) हैं। नितिन कन्नौज में पीएचडी की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। सोमवार सुबह राजकुमार और उनकी पत्नी गीता देवी अपनी छोटी पुत्री तृषा को लेकर बेटे के पास कन्नौज मिलने गईं थीं।
दोपहर अनामिका ने कमरे में छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद अन्य पुत्रियों ने जब अनामिका को फंदे पर लटके देखा तो पड़ोसियों को सूचना दी। इस पर पड़ोसियों ने राजकुमार व थाना पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतका 11वीं की छात्रा थी। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से न तो कोई तहरीर दी गई है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें