फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: खनन कर रहे हाइड्रा और चार ट्रैक्टर ट्राली सीज

विज्ञापन
खनन में पकड़ा गया ट्रैक्टर और हाइड्रा के साथ मौजूद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम। - फोटो : खनन में पकड़ा गया ट्रैक्टर और हाइड्रा के साथ मौजूद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम।
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हाइड्रा और चार ट्रैक्टरों को पुलिस, खनन अधिकारी और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से छापा मारकर पकड़ लिया। अधिकारियों ने पकड़ी गई गाड़ियों को सीज कर जुर्माने की कार्रवाई की।
विज्ञापन



फफूंद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव तुलसीपुर व नियामतपुर बिहारी में बिना अनुमति के अवैध खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना पर खनन अधिकारी देशराज सिंह, एआरटीओ सुदेश तिवारी, फफूंद थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां हाइड्रा और ट्रैक्टरों से अवैध खनन चल रहा था। पुलिस ने मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली, हाइड्रा और उनके चालकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें