फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिर व गले पर हमला कर हुई थी किसान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। मई जगतपुर निवासी किसान सहदेव (52) की सिर व गले पर प्रहार करके हत्या की गई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई है। बीती छह जनवरी को उनका शव संदिग्ध हालात में सरसों के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मई जगतपुर निवासी किसान सहदेव उर्फ पप्पू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी बुधवार को थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार सहदेव की मौत सिर व गले में चोट से होने की पुष्टि हुई। देर शाम मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने पुलिस को बताया कि पति रविवार रात को खेतों पर फसल रखवाली करने गए थे। सुबह उनका शव गांव के बदन सिंह के खेत की मेढ़ पर पड़ा मिला था।
पुलिस को घटना स्थल की जांच के दौरान संघर्ष के साक्ष्य मिले थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें