क्षेत्र के ग्राम ककुरिया में रहने वाला अधेड़ आंख की जांच कराने चिचौली अस्पताल जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं छत पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक और मामले में छत से गिरकर घायल हुए बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव ककुरिया निवासी ओम प्रकाश (58 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जय प्रकाश शनिवार की सुबह आंख की जांच कराने के लिए चिचौली के सौ शैय्या अस्पताल में पैदल जा रहे थे। रास्ते में पीछे से तेज गति से आए वाहन ने टक्कर मार दी। लहूलुहान ओम प्रकाश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। यहां से सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं छत पर खेलने के दौरान जरुहौलिया निवासी मोहित कुमार का 10 वर्षीय पुत्र रोहित घायल हो गया।
उसे गंभीर हालत में औरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शहबदिया गांव निवासी प्रेम सिंह (40 वर्ष) पुुत्र भगवानदीन घरेलू काम के दौरान छत पर सीढ़ियों से चढ़ रहे थे। सीढ़ी टूटने से यह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिवारीजनों ने इन्हें एंबुलेंस से औरैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।