दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी देवीदयाल को गिरफ्तार कर लिया।
वारदात शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया।
एक गांव निवासी मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 50 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह खेत पर गई थी। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे गांव निवासी 55 वर्षीय देवीदयाल बेटी को गांव के प्राथमिकी विद्यालय के पास स्थित शौचालय घसीट ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजन पहुंचे। इसके बाद वह पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाने ले गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।
थाना सहायल के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। डीएनए जांच के लिए आरोपी का सैंपल भी लिया गया है।