औरैया। जनपद में करीब 2700 ई-रिक्शों व ऑटो के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इस अभियान में कार समेत अन्य व्यावसायिक वाहन मालिक ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर गुरुवार को सीओ यातायात कार्यालय में वाहन मालिकों के साथ बैठक करेंगी।
शासन की ओर से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उन्हें क्यूआर कोड जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे इन वाहनों में बैठने वाली सवारियों को चालक के बारे में एक क्लिक में पता हो सके। साथ ही कोई भी घटना के बाद इन वाहनों के चालकों को आसानी से पकड़ा जा सके। यातायात पुलिस से लेकर जनपद की थाना व कोतवाली पुलिस लगातार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
वहीं व्यावसायिक कार व अन्य वाहन के मालिक इस ओेर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीओ यातायात सृष्टि सिंह ने बताया कि गुरुवार को इन वाहन मालिकों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें क्यूआर कोड विषय में जानकारी दी जाएगी।