फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोग आधारित शिक्षा पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। विद्या भारती से संबद्ध स्कूलों में अध्यापन समेत विभिन्न क्रियाकलापों पर चर्चा के लिए बुधवार से दिबियापुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कार्ययोजना क्रियान्वयन की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रयोग आधारित शिक्षण पर बल दिया गया। बैठक में विद्या भारती से संबद्ध कानपुर प्रांत के आठ संकुलों के 145 विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेम चंद्र ने किया। उद्घाटन सत्र में अध्यापन, विभिन्न कार्यक्रमों एवं वित्त से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार वार्षिक कार्ययोजना का क्रियान्वयन करना है। छात्रों को उनके दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं से ही समझाना चाहिए।
उन्हें छोटे-छोटे दैनिक जीवन के उदाहरण देकर अच्छी तरह से समझाया जा सकता है। क्षेत्रीय सेवा प्रमुख योगेश, क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री कानपुर प्रांत सुनील, प्रदेश निरीक्षक कानपुर प्रांत आत्मानंद, संभाग निरीक्षक कन्नौज भगवान सिंह, प्रबंधक राघव मिश्रा समेत विद्या भारती के कानपुर प्रांत के इटावा, कानपुर, फतेहपुर, औरैया, बांदा, जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, कानपुर देहात जिलों के 145 प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें