फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 शय्या अस्पताल में बनेगा एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। हॉटस्पॉट स्थलों पर बैरिकेडिंग व सैनिटाइज कराने और मुख्य सचिव के निर्देश पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने को लेकर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने सौ शय्या जिला अस्पताल में जल्द ही एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी को एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का प्रभारी बनाया। सेंटर के संचालन के लिए ईओ नगर पालिका, डीपीआरओ व सीएमओ को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए जिले में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिन व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तत्काल उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिंह्ति कर आइसोलेशन में भेजा जाए। साथ ही उनके सैंपल लेकर लैब में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव के संपर्कों, कंटेनमेंट जोन के लक्षण वाले व्यक्तियों के अतिरिक्त ऐसे लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जो दूसरों के बहुत ज्यादा संपर्क में आते हैं। जैसे रेहड़ी पटरी के दुकानदार, बस, रिक्शा आदि के ड्राइवर, कंटेनमेंट जोन तथा सर्विलांस के कार्य में लगे कर्मचारी आदि। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति को तत्काल कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जाए। यदि नई जगह पर कोरोना मरीज निकले तो तुरंत ही उस क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिककेडिंग करा दी जाए।
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी इटावा, कानपुर व अन्य बाहरी जनपदों से आते हैं। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर विजेता को निर्देश दिए कि वह हॉटस्पॉट एरिया का नियमित निरीक्षण करें। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, एसीएमओ डॉ. शिशिरपुरी, समस्त एसडीएम, सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने सभी अधिशासी अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ सफाई, सेनिटाइजेशन, एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराई जाए। साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाए। सामग्री पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर पंपलेट में छपवा कर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें