दिबियापुर (औरैया)। गांव खजुवैया में गाली गलौज करने का विरोध करने पर ग्रामीणों ने महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरव बाबू पुत्र रामसनेही निवासी खजुवैया ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के विवेक पुत्र दाऊदयाल, उर्मिला पत्नी विवेक कुमार, लालू पुत्र विवेक कुमार मां राजेश्वरी व भाई कल्लू के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर मां राजेश्वरी को लाठी डंडों से मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट कर ली है।