फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के कुंड में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थानाक्षेत्र के शिवरा स्थित दाऊ जी के मंदिर परिसर में बने राम कुंड में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला और घर ले गए।
विज्ञापन

शिवरा निवासी अशोक सक्सेना का पुत्र अवनीश (11) मंगलवार को दोस्तों के साथ गांव के बाहर स्थित दाऊ जी के मंदिर परिसर में बने राम कुंड में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह पानी में डूबने लगा, दोस्तों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।
इस पर दोस्त दौड़ कर गांव गए और घर वालों को जानकारी दी। जब तक घर वाले कुंड के पास पहुंचते अवनीश की डूब कर मौत हो चुकी थी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है। पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें