फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के सैनपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराली शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इटावा जिले के अलियापुर थाना बकेवर निवासी मुनीम सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी मोहिनी उर्फ पप्पी की शादी फफूंद क्षेत्र के सैनपुर निवासी सोनू पुत्र कारेंद्र सिंह के साथ की थी।
शादी से बाद से ही ससुराली दहेज में अंगूठी व जंजीर की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को सूचना मिली कि मोहिनी का शव चारपाई पर पड़ा है और ससुराली फरार हैं। इस पर वह मौक पर पहुंचे। उन्होंने दहेज लोभी पति, सास और ससुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें