फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर जान दी, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 38-पुजारी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ककोर (औरैया) में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककुरिया ऊमरसाना मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी गंभीर सिंह यादव (55) ने बुधवार की सुबह हाईटेंशन खंभे से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह नहीं मालूम हो सकी है।
विज्ञापन

पत्नी विनीता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह पोल से लटका शव मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की जानकारी हो सकेगी।
सुबह लगभग चार बजे शौचक्रिया की बात कहकर गए थे। इससे पहले भी उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था, लेकिन वह बच गए थे। मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुजारी के तीन पुत्र राहुल (7), अर्जुन (12) व गुलशन (15) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें