फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में घूमा था कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया) में नगर पंचायत दिबियापुर के सभी कर्मियों 85 की कोरोना सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में ही कोरोना सैंपल देने वाले भाग्यनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह यहां पर काफी देर तक घूमता रहा था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा.शिशिर पुरी के अनुसार ऐहतिहात के तौर पर नगर पंचायत के दो कर्मियों कादोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संबंधित कार्यालय को 14 दिन बंद करने का प्रोटोकाल था। परंतु अब सैनिटाइजेशन के बाद कार्यालय खोल सकते हैं।
इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि बुधवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिले भाग्यनगर निवासी व्यक्ति ने भी शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में आकर सैंपल दिया था।
विज्ञापन

कोरोना जांच सैंपलिंग के दौरान वह कई घंटों तक नगर पंचायत कार्यालय में रुका था। इसलिए अब उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही नगर पंचायत कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें