फोटो08एयूआरपी 38-पुजारी की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया) में दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककुरिया ऊमरसाना मोड़ पर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी गंभीर सिंह यादव (55) ने बुधवार की सुबह हाईटेंशन खंभे से फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह नहीं मालूम हो सकी है।
पत्नी विनीता ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह पोल से लटका शव मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की जानकारी हो सकेगी।
सुबह लगभग चार बजे शौचक्रिया की बात कहकर गए थे। इससे पहले भी उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था, लेकिन वह बच गए थे। मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुजारी के तीन पुत्र राहुल (7), अर्जुन (12) व गुलशन (15) हैं।