फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चारा के नाम पर मवेशियों को दी जा रही मक्का की कर्बी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना ब्लॉक क्षेत्र की गोशालाओं का हाल बुरा है। यहां मवेशियों की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। ग्राम पंचायत बराहार सोहनी में गोशाला में मक्का की कर्बी का चारा दिया जा रहा है। सोहनी अड्डा पर बनी गोशाला में मवेशी भूख प्यास से तड़प रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार भले ही गोवंशो को रखने के दिशा-निर्देश दे रही हो, लेकिन इन दिनों क्षेत्र में गोशाला में हीलाहवाली हो रही है। गोशाला में गोवंशों को हरा चारा नहीं मिल रहा है। ऐसे में सूखी मक्का की कर्बी गोवंशों को दी जा रही है। गोशाला में 120 गोवंश हैं। उनकी देखरेख के लिए चार केयर टेकर तैनात हैं।
शिवकुमार प्रजापति, विनोद कुमार ने बताया की गोशाला में गोवंशों को सूखी मक्का की कर्बी का चारा दिया जा रहा है। वह भी भरपेट नहीं दिया जा रहा है।

इस मामले में बीडीओ आरएन पांडेय ने बताया कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। निरीक्षण कर जांच की जाएगी। अनियमितता पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें