फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लगा घर से नगदी समेत चार लाख के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के उडनपुरा में एक घर में घुसे दो युवकों ने महिला के तमंचा लगाकर पौने दो लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर लूट ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर जांच जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

उडनपुर निवासी गायत्री देवी ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात लगभग दो बजे वह घर पर अकेली थी, तभी एक नामजद समेत दो बदमाश छत से आंगन में कूदकर अंदर आ गए। कूदने की आहट मिलने पर उसकी नींद टूट गई। बदमाशों को देखते ही उसकी चीख निकल गई। तभी उनमें से एक नामजद बदमाश ने उसके तमंचा लगा दिया। आरोप है कि दोनों उसे धमकाते हुए बक्से का ताला तोड़कर घर में रखे लाही बिक्री का 90 हजार रुपये, थ्रेसर का 50 हजार व बकरियां बेचने से मिले 35 हजार रुपये और लगभग दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए। बदमाशों के भागने के बाद उसने फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लूट से बिखरे सामान का वीडियो भी बनाया। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें