फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार की साप्ताहिक बंदी खत्म होने से मिलेगी व्यापार को गति

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा से व्यापारी खुश हैं। शासन के निर्देशानुसार अब सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी। व्यापारियों और दुकानदारों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से निश्चित ही कारोबार गति पकड़ेगा। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र का व्यापारी थोक माल खरीदता है, जिससे व्यापार अच्छा होगा है। व्यापारियों का कहना है कि लॉकडाउन में कई महीने कामकाज ठप रहा। अनलॉक-1 में दुकानें खुलीं, लेकिन शनिवार व रविवार की बंदी रही। इससे कारोबार मंदा ही पड़ा रहा। अब सिर्फ एक दिन की बंदी से व्यापारियों को खासी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से दो दिन की बंदी से व्यापारी व दुकानदार परेशान थे। सभी एक दिन की बंदी की मांग शासन व जिला प्रशासन से कर रहे थे। काफी प्रयासों के बाद शासन ने उनकी मंशा को समझते हुए एक दिन की साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया है। अब सोमवार से शनिवार तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक दुकानें खुलेंगी और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इससे सभी कारोबार गति पकड़ेंगे। बाजार में व्याप्त आर्थिक संकट दूर होगा। वहीं, दुकानदारों ने जिले के अधिकारियों से रविवार के दिन बंदी का सख्ती से पालन कराने और बाजारों की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइज कराए जाने की मांग की है। इधर, कारोबारियों की मानें तो लॉकडाउन के चलते बाजार में अधिक रौनक तो नहीं है, लेकिन शनिवार को बाजार खुलने से एक दिन का कारोबार एक करोड़ से ऊपर जाने की उम्मीद है।
व्यापारी उमेश वर्मा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन का असर हर कारोबार पर पड़ा है। छह दिन बाजार खुलने से सुस्त पड़े कारोबार की गति बढ़ेगी। वहीं ग्राहकों की संख्या बढ़ने से दुकानदार खुश होंगे।
विज्ञापन

व्यापारी राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू ने बताया कि शनिवार के दिन बाजार खुलने से थोक बाजार गति पकडे़गा। रविवार की बंदी होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शनिवार को बाजारों में खरीदारी करेंगे। इससे दुकानदारी अच्छी होगी।
स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी रविवार की बंदी का सख्ती से पालन कराएं। इस दिन बाजार में सफाई के साथ ही सैनिटाइज भी कराया जाए, जिससे सोमवार को बाजार खुलने पर संक्रमण का खतरा न रहे।
विपिन मित्तल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद प्रदेश सरकार ने व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के हित में सही निर्णय लिया है। इस निर्णय से हर कारोबारी को हालत मिलेगी। दुकानदारों का आर्थिक संकट भी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें