फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नए सत्र से अभ्युदय क्लास की शुरू हो जाएगा सजीव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की रुचि अभ्युदय कोचिंग में बढ़ी है। यही वजह है कि इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुके छात्रों ने पढ़ने को लेकर रजिस्ट्रेशन कराने शुरू कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर कोचिंग का दायरा बढ़ाने के लिए क्लास की ऑनलाइन माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
एक जुलाई से शुरू होने जा रहे नए सत्र में तमाम व्यवस्थाएं हाईटेक नजर आने वाली हैं।अभ्युदय कोचिंग में 40 शिक्षक बारी-बारी कक्षाएं ले रहे हैं। एक साल से यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या नामांकन के आधार पर महज 400 तक ही सीमित थी। एक माह में 150 से ज्यादा युवाओं ने कोचिंग को लेकर रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं नए सत्र को लेकर अभ्युदय कोचिंग को विस्तार देने की तैयारी शुरू की गई है।
विज्ञापन

इसके लिए जहां औरैया के तिलक महाविद्यालय के बाद अब बिधूना व अजीतमल में भी कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं इन कक्षाओं की आनलाइन स्ट्रीमिंग भी होगी। घर बैठे भी अभ्यर्थी लाइव पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए हाईटेक कैमरों से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को जुटाया जाएगा। इसे लेकर शासन स्तर को पत्राचार भी किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्युदय कोचिंग के पुस्तकालय में इन दिनों युवाओं की अच्छी खासी संख्या हो रही है। दोपहर में को आर्डिनेटर की देखरेख में युवा पढ़ाई करने भी आ रहे हैं। दोपहर में लगने वाली कक्षा से पहले यहां खूब भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


वर्जन
एक जुलाई से अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र की शुरुआत हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की भी व्यवस्था की जा रही है। एक माह के अंदर 150 से ज्यादा युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं।
-शोभित द्विवेदी, कोर्स को-आर्डिनेटर अभ्युदय कोचिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें