फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से एक मासूम की मौत, दो बच्चे में डेंगू की पुष्टि से हड़कंप

विज्ञापन
जुहीखा में बुखार पीड़ितों की जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना के बाद अब डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सैफई में जांच के लिए भेजे गए सैंपलों में दो बच्चों और किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें मासूम बच्ची की गुुुरुवार को मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार लोगों की जांच के लिए पहुंची टीमों ने सैंपल लेकर दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

बारिश के बाद गांव में तेजी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। पिछले माह शहर से सटे सुंदरीपुर गांव में सैकड़ों परिवार बुखार ग्रसित मिले थे। अस्पतालों में ओपीडी में भी बुखार, जुकाम, खांसी से परेशान लोग पहुंच रहे है। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उन्हें डर भी सता रहा है। दिबियापुर के राणानगर और अयाना के जुहीखा गांव में कई लोगों के बीमार होने पर टीम गई थी। कई लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर सैफई मेडिकल कालेज भेजे गए थे।
कई दिन से बुखार आने पर शबा फातिमा (11 माह) पुत्री इरशाद हुसैन निवासी जवाहर नगर बिधूना, अनुराग (14 माह) पुत्र मयंक निवासी जुहीखा आयाना, कृष्णा (14) पुत्र रामशरण निवासी राणा नगर दिबियापुर को तेज बुखार होने पर परिजनों ने सैफई में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य विभाग इनके सैंपल पहले भेज चुका था। तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को शबा फातिमा की मौत हो गई। डेंगू से एक की मौत और कई लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य टीम जुहीखा और राणा नगर पहुंची। यहां पर कई लोग बीमार मिले। जिनके सैंपल लिए गए हैं। अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य टीमें भेजकर दवा वितरण के साथ जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें