बिधूना। 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर के तारों को ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए लाइनमैन की सोमवार को कानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर साथी की मौत पर बिजली लाइनमैनों में शोक की लहर देखी गई।
कस्बे के मोहल्ला गीतापुरम निवासी इंद्रपाल सिंह उर्फ बृजेंद्र (45) 21 सितंबर की शाम लगभग सात बजे कस्बे में ही पंजाब नेशनल बैंक के पास रखे ट्रांसफार्मर के तारों को ठीक कर रहा था। तभी वह एचटी लाइन की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने लाइन मैन इंद्रपाल को गंभीर हालत में सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर किया था। वहां 10 दिन चले उपचार के दौरान इंद्रपाल की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम तक शव बिधूना नहीं आ सका। संवाद