फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ई-रिक्शा चालक से हुई जहरखुरानी के मामले में सात दिन बाद खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। ई-रिक्शा चालक को कोल्डड्रिंक में नशीली दवा खिलाकर ई-रिक्शा ले जाने की घटना का सात दिन बाद सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। ई-रिक्शा ले जाने वाले दो आरोपियों समेत ई-रिक्शा व एक तमंचा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा सती गांव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि उसका भतीजा सुधीर कुमार 23 सितंबर को ई-रिक्शा लेकर अछल्दा थाना के घसारा पुल के पास से सवारियों के लिए गया था। तभी दो युवकों ने दिबियापुर सामने ले जाने के लिए सुधीर का ई-रिक्शा बुक किया।
सुधीर को दोनों युवकों ने रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोली मिलाकर पीला दी। ई-रिक्शा चालक को बेहोश कर युवकों ने बिधूना क्षेत्र के गांव नौगंवा पुलिया के पास चालक को डालकर ई-रिक्शा को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस बराबर सीसीटीवी कैमरा व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बिधूना पुलिस ने सुभाष चंद्र व देवनरायण सिंह उर्फ दीपक निवासी द्वारिकागंज झींझक कानपुर देहात को घटना प्रयोग की गई बाइक व एक तमंचा सहित बिधूना के भाईपुर जाने वाले मार्ग के तिराह से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानपुर बढ़पुरा थाना में पहले से मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें