औरैया। खरीफ सीजन की शुरुआत में ही बड़े पैमाने पर खाद बिक्री का मामला पिछले दिनों कृषि विभाग ने पकड़ा था। मामले को लेकर शुरू कराए गए सत्यापन कार्य में दो दुकानों पर अनियमितता पकड़ी गई। इसके बाद इन दोनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।
पिछले दिनों कृषि विभाग की ओर से खरीफ सीजन को लेकर खाद की बिक्री के आकड़ों पर नजर डाली गई थी। पिछले साल से इसका तुलनात्मक अध्ययन करने पर 60 फीसदी ज्यादा खाद बिक्री का मामला सामने आया था। ऐसे में कृषि विभाग ने 10 से ज्यादा खाद की बोरी बिक्री होने का सत्यापन शुरू किया। इस मामले में दो दुकानों पर अनियमितता पकड़ी गई।
इसमें सहायल की गौरव खाद भंडार व घसारा की दीपक खाद भंडार शामिल रही। दोनों ही दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि किसान समुचित मात्रा में अपनी फसलों में खाद का प्रयोग करें। खाद बिक्री की अनियमितता के मामले में दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।