फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तेहरवीं में चले लाठी-डंडे, किशोर समेत चार घायल

Sun, 24 May 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28- अस्पताल में लेटे घायल मौजूद परिजन व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अटसू। कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर बिलाव में शनिवार की रात एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन

इस दौरान एक किशोर और दो युवतियों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
गांव पृथ्वीपुर बिलाव निवासी कप्तान सिंह के घर तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में कमलेश (17), अमर सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सुखराम की 16 वर्षीय बेटी रंजना व शिवाली घायल हो गईं।
विज्ञापन

घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। घायलों को सीएचसी ले गए। वहां कमलेश व अमर सिंह को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें