फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Sun, 24 May 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में शनिवार रात 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

किशोर दो दिन पहले ही गुजरात से घर लौटा था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया।
गांव प्रतापपुर निवासी मान सिंह का 17 वर्षीय छोटा बेटा योगेश कुमार नायक गुजरात में ठेला लगाता था। वह दो दिन पहले ही गांव लौटा था। शनिवार रात 10 बजे किशोर घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर के पास उसका शव खेत में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन शव को नीचे उतार कर घर ले गए।
जानकारी पर थाना पुलिस गांव पहुंची और जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि किशोर ने घर में शराब के लिए रुपये मांगे थे लेकिन परिजन ने मना कर दिया। इसके बाद वह मजदूरी करने औरैया चला गया था। परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटे का किसी से कोई वाद-विवाद नहीं था। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें