फोटो 09एयूआरपी-42- वैक्सीन लगवाने के बाद प्रमाण पत्र दिखाते बच्चे। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ककोर। जिला मुख्यालय ककोर स्थित विद्यालयों में शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों में उत्साह भी दिखाई दिया। शनिवार को सुबह 10 बजे एएनएम रेखा रानी विद्यालयों में वैक्सीन लेकर पहुंची। विद्यालय प्रबंधक कुसुमलता की मौजूदगी में बारी-बारी से बच्चों ने वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि आगे भी इसी तरह अन्य स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा।