फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने बैठक कर किसान महापंचायत की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। भरथना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक हुआ। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ ही फिरोजाबाद में होने वाली विशाल किसान महापंचायत के लिए रणनीति तय की गई। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में भारतीय किसान यूनियतन भानू के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सिंह, प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने तीन अक्तूबर को इमलिया फिरोजाबाद में होने वाली विशाल किसान महापंचायत की रणनीति तय की। जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
साथ ही महापंचायत में किसानों के अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रकाश त्रिपाठी, दलजीत सिंह, ध्यान सिंह, डा. सरोज, सुरजीत यादव, अनपी यादव, महिपाल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि किसान नेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें