फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के पांच दिन शेष, अब तक हुई 76 फीसदी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सरकारी धान खरीद खत्म होने में पांच दिन बचे हैं। केंद्रों पर अभी तक 76 फीसदी खरीद हो सकी है। धान की आवक न होने से 44 में 32 केंद्र बंद कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में खाद्य विभाग के 12 केंद्रों पर ही खरीद चल रही है। अजीतमल समेत अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा है।
विज्ञापन

एक नवंबर से धान खरीद शुरू हुई थी। खाद्य विभाग को विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से 60 हजार एमटी धन खरीद का लक्ष्य मिला है। अब तक 8184 किसानों से 45,630 एमटी धान की खरीद हुई है। इसमें 35,764 एमटी धान चावल मिलों को भेजा जा चुका है। खाद्य विभाग के एसएमआई प्रदीप यादव ने बताया कि 28 फरवरी तक किसान की उपज खरीदी जाएगी। इस समय आवक बंद
चल रही है। आसपास के क्षेत्र के किसानों के धान की खरीद हो चुकी है। उधर, अजीतमल में केंद्र पर खरीद बंद होने से किसान परेशान हैं। बुधवार को केंद्र पर दो किसानों के धान लदे ट्रैक्टर खड़े मिले। धान डंप होने से जगह न होने के चलते खरीद बाधित होनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

धान की आवक न होने से 44 में 32 केंद्र बंद कर दिए गए हैं। खाद्य विभाग के 12 केंद्रों पर खरीद शुरू है। केंद्र प्रभारियों को 15 मार्च तक धान चावल मिलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। 28 फरवरी तक लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुधांशू शेखर चौबे, जिला खाद्य एवं विपणन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें