फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को मिलने लगा दूसरे चक्र का खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के दूसरे चरण में मुफ्त खाद्यान्न वितरण मंगलवार से शुरू हो गया है। अंत्योदय राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ तीन किलो चीनी भी मुफ्त मिलेगी। पात्र गृहस्थी के सभी उपभोक्ताओं को सिर्फ खाद्यान्न ही मुफ्त मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में दो लाख से ज्यादा राशन कार्डधारक उपभोक्ता हैं। इनमें से 46 हजार अंत्योदय व शेष पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को पहले चरण का खाद्यान्न बांटा जा चुका है। अब दूसरे चरण में अंत्योदय श्रेणी वाले उपभोक्ताओं को अनाज के साथ तीन किलो चीनी मुफ्त बांटी जाएगी। राशन वितरण गड़बड़ी न हो इसके लिए 618 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।
कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो चना और एक किलो रिफाइंड आयल मुफ्त बांटा गया था। फरवरी में दूसरे चरण का राशन वितरण 22 तारीख से शुरू हो चुका है। मंगलवार से पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रति
विज्ञापन

यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निशुल्क बांटा गया। अंत्योदय श्रेणी (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ जनवरी, फरवरी और मार्च के लिए तीन किलो चीनी भी मुफ्त दी जाएगी।
वितरण व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने व पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। एआरओ रामेंद्र सिंह ने बताया 50 फीसदी राशन दुकानों के लिए खाद्यान्न की उठान हो चुकी है। शेष दुकानों को जल्द खाद्यान्न की उठान करा दी जाएगी। ताकि किसी राशन कार्डधारक को परेशानी न हो सके।
एआरओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी राशनकार्ड धारक उपभोक्ता राशन की दुकान के अलावा अन्य किसी उचित दर दुकान से भी खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टेबिलिटी के अंतर्गत खाद्यान्न लेने की सुविधा राशनकार्ड धारकों (पात्र गृहस्थी) के लिए उपलब्ध रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें