फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र के अपहरणकर्ताओं पर हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। क्षेत्र के ग्राम जौरा में पुत्र के अपहरण के मामले में पिता ने गांव के लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। रिपोर्ट दर्ज कराने पर अब अपहरणकर्ता उस पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। पीड़ित पिता ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर सदर कोतवाली के ग्राम जौरा निवासी कमलापति निषाद पुत्र लल्लू ने बताया कि उसके पुत्र लोकेंद्र का 30 अगस्त 2019 को गांव निवासी कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। खोजबीन के बाद भी आज तक लोकेंद्र की जानकारी नहीं मिल सकी हैं। उन्हें शक है कि लोकेंद्र का अपहरण करने वालों ने उसकी हत्या कर दी है। कोर्ट के आदेश से उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि 19 अक्तूबर 2019 को कखावतू बंबा के पास दो आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसे जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी बंदूक से उस पर फायर किया। छोटे लाल ने रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजे जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें