फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ हत्या के इरादे से भाई का अपहरण करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। लखनपुर गांव से लगभग छह माह से लापता युवक की हत्या की आशंका में कानपुर देहात के रूरा के गांव मुढनाशाही में बोरवेल की खुदाई की गई लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। युवक के भाई ने अपने ससुर, साले एवं चचेरे भाई समेत चार के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लखनपुर निवासी बनवारी का पुत्र वकील अप्रैल में लापता हो गया था। 29 अगस्त को युवक की भाभी अनीता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान लापता युवक के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया। पूछताछ की गई तो जमीन के लालच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस की जांच में सामने आया कि संपत सिंह ने पुत्री के इकलौते अविवाहित देवर की हत्या कर दी। उसके हिस्से की जमीन पर पुत्री व दामाद को हक दिलाने के लिए हत्या की गई और शव मुढनाशाही गांव में सबमर्सिबल के बोर में डाल दिया।
पुलिस शव बरामदगी के प्रयास में जुटी है। इस मामले में सोमवार शाम लापता युवक के भाई फूलसिंह ने अपने ससुर संपत निवासी मुढनाशाही रूरा कानपुर देहात, साले आसाम, चचेरे भाई दीपू पुत्र लाल सिंह निवासी तुर्कीपुर अयाना व आदेश उर्फ पिंटू पुत्र अमर सिंह निवासी लखनपुर के खिलाफ हत्या के इरादे से भाई वकील का अपहरण किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या कर शव कहीं दबा देने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक का शव तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें