फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डेढ़ करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला

Thu, 15 May 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पालिका की ओर से शहर के शेरगढ़ घाट स्थित मंगलाकाली मंदिर के पास वृहद कान्हा गोशाला बनेगी। इस पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गोशाला निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में अन्ना मवेशी विचरण करते हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसे देखते पालिका प्रशासन ने शहर में कान्हा गोशाला बनाने का फैसला लिया। बाद में इसका प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी को भेजा था। जिस पर शासन ने मुहर लगा दी है। अब शहर के शेरगढ़ घाट स्थित सात एकड़ जमीन पर कान्हा गोशाला विकसित की जाएगी।
कार्ययोजना के मुताबिक वहां पर छांव के लिए टिनशेड डाली जाएगी। साथ ही पेयजल के भी इंतजाम होंगे। बीहड़ जमीन पर कान्हा गोशाला निर्माण के लिए पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि शहर में गोवंशों को संरक्षित करने के लिए कान्हा गोशाला बनाई जाएगी। इस पर काम शुरू हो गया है। जल्द गोशाला निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें