फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। थाना क्षेत्र के खोयला गांव में शुक्रवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ तीन वारदातों को अंजाम दिया। एक घर में घुसकर नकदी व जेवर पार कर दिए। हालांकि दो अन्य घरों में लोगों के जग जाने से चोर असफल रहे। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी गए जेवरों की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन

खोयला निवासी रजनी देवी पत्नी स्व. रमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात चोर घर में घुस आए। आहट पाकर जब वह उठी और कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे बक्से से 30 हजार रुपये व तीन सोने की अंगूठी, दो जंजीर, एक जोड़ी पायल गायब थी। पुलिस ने जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। वहीं इसी गांव के कन्हैया लाल ने बताया कि उसके घर में भी कमरे की कुंडी बंद करके चोरी का प्रयास किया गया।
वहीं मुढ़ी निवासी अनुराग दीक्षित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सो गए। मौका पाकर चोर घर के पास खाली पड़े खंडर से छत पर चढ़ गए और इसके बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन उसे नहीं खोल सके। इसके बाद वह दीवार में सेंध करने लगे। खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गया जिस पर चोर मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें