फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की दुकानों के पीछे का ढहाया निर्माण, डेढ़ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गल्ला मंडी समिति में प्रशासन ने अवैध निर्माण ढहाया। व्यापारियों ने निर्माण ढहाए जाने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कह अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में मतगणना व ईवीएम को सुरक्षित रखने को लेकर स्ट्रांग रूम तैयार कराया जाना है। प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण ढहाने की कार्रवाई सोमवार से शुरू की थी। जिसका आढ़तियों ने विरोध किया था। गुरुवार को आक्रोशित आढ़तियों ने गल्ला मंडी में व्यापार मंडल के बंसल गुट व पं. श्याम बिहारी मिश्रा गुट के सहयोग से धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन की मनमानी व हठधर्मिता का विरोध जताया। इस दौरान आक्रोशित आढ़ती मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए।
जानकारी होते ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/मंडी समिति सभापति रमेश यादव, तहसीलदार सदर रणवीर सिंह व मंडी सचिव अरुण गुप्ता ने गल्ला मंडी पहुंचकर आढ़तियों से वार्ता कर उनकी समस्या सुनीं। गल्ला आढ़ती संघ जिलाध्यक्ष शिवकांत पाठक, आढ़ती विजयकांत ने कहा कि जिला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते गल्ला मंडी की एक दर्जन से अधिक आढ़तियों की दुकानों की तोड़फोड़ कर दी गई। बताया कि जिला प्रशासन ने आढ़तियों से वार्ता कर उन्हें दो घंटे में सामान हटाने का समय दिया था। इसके बाद बावजूद समय देने के ठीक बाद अपने आश्वासन से मुकरते हुए तत्काल दुकानों के पीछे निर्माण पर जेसीबी चलवा दी।
विज्ञापन

आढ़ती महामंत्री जमाली सिंह ने बताया कि इस तोड़फोड़ में अन्नू पोरवाल, विजयकांत, रत्नेश गुप्ता, विपिन अग्रवाल, महावीर पहारिया, प्रीतू दीक्षित, अंशू मिश्रा, मनोज पोरवाल, चर्तुभुज चौबे समेत काफी संख्या में आढ़तियों की दुकानों के पीछे किए गए निर्माण को ढहाया गया।
15 दिन पहले ही सभी से वार्ता कर समय सीमा निर्धारित कर दी थी। इसके बाद 24 जनवरी को सामान निकालने का भी समय दिया गया था लेकिन आढ़तियों ने दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत निर्देशों का पालन कराते हुए अवैध हटवाया गया है।
विज्ञापन

रमेश चंद्र यादव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें