फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए परदेशियों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दूसरे प्रदेशों में रह रहे जिले के मतदाताओं को फोन या मैसेज करके मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग इस तैयारी में है कि जो लोग बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें फोन या मैसेज करके मतदान के लिए बुलाया जाएगा। बताया जाएगा कि 20 फरवरी को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 के चुनाव में यहां 60.37 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 62.40 फीसदी से ज्यादा था।
जबकि पुरुषों का महज 58.88 फीसदी से ज्यादा था। यदि पुरुषों का मतदान प्रतिशत बढ़ा होता तो मतदान प्रतिशत 62 फीसदी से ज्यादा होता है। ऐसे में निर्वाचन विभाग ऐसी तैयारी में है जो लोग कोरोना संकट के दौरान बाहर से आए थे, उनके मोबाइल पर फोन करके 20 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रवासियों की सूची भी निर्वाचन विभाग ने अपने पास मांगा लिया है। कोरोना की पहली लहर में 28 हजार से अधिक लोग जिले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें