फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्रॉसिंग खुलते ही ट्रैक पर जाम, चार मिनट रोकी गई वंदे भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बा स्थित क्रॉसिंग देर से खुलने पर सड़क पर मौजूद वाहन चालकों में निकलने की होड़ मच गई। जिसके चलते जाम लगा रहा। इस दौरान निकल रही वंदे भारत एक्सप्रेस को फाटक बंद न हो पाने के कारण चार मिनट तक रोकना पड़ा। कस्बे में क्रॉसिंग 13बी है। शनिवार की सुबह क्रॉसिंग लगभग 40 मिनट बंद रहने से फफूंद और बिधूना सड़क मार्ग पर जाम देखने को मिला। जैसे ही फाटक खुला दोनों ओर से वाहन चालकों में निकलने की होड़ मच गई। जिसके चलते फाटक पर जाम देखने को मिला। इसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर जा रही वंदे भारत को चार मिनट आउटर पर रोकना पड़ा। जाम की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ और थाना पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

-
मालगाड़ी के चपेट में आने से गाेवंश की मौत

औरैया। कंचौसी रेलवे स्टेशन के पास कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी से शनिवार को एक गोवंश टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर लगभग 12 बजे हुई इस घटना की वजह से 30 मिनट गाड़ी को मौके पर रोकना पड़ा। इस संबंध में न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि इंजन में मांस के टुकड़ों को निकालने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई। लोको पायल की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें