सहार। कस्बे में आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के अंतर्गत धनुष भंग का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में बिधूना विधायक रेखा वर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और राम, लक्ष्मण व सीता की आरती उतारी।
रामलीला मंचन के दौरान धनुष भंग का दृश्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जब राम जी ने शिव धनुष का भंग किया गया, तो पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयकारों की गूंज सुनाई दी। रामलीला का मंचन अत्यंत प्रभावशाली और भावनात्मक था, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र अवस्थी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि रामलीला के आयोजन से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्य स्थापित होते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी रामलीला के अन्य महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिसमें जनकपुर आगमन, सीता स्वयंवर और रावण वध जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। विधायक रेखा वर्मा ने रामलीला के आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर महेंद्र दोहरे, विमलेश शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, संजय शुक्ला, लल्ला त्रिवेदी, मोहित अग्निहोत्री, विकास त्रिपाठी, रवि पांडेय, राकेश दुबे, पंकज प्रजापति, सुबोध दिवाकर, मोहन सविता आदि रहे।
बाहर से आए कलाकारों के अभिनय की हुई सराहना
रामलीला में श्री राम की भूमिका निभा रहे गोलू द्विवेदी (फतेहपुर) ने अपनी अदाकारी से सभी का मन मोह लिया। लक्ष्मण की भूमिका आदर्श पांडेय (हमीरपुर) ने निभाई। परशुराम की भूमिका में राम जी शुक्ला (बिल्हौर) ने अपनी उत्कृष्ट अभिनय क्षमता का परिचय दिया।