फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करवाचौथ के बाद धनतेरस की तैयारी में सजने लगा सराफा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भले ही सोने व चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला हो। लेकिन इस बार करवाचौथ पर यह कारोबार पिछले साल की अपेक्षा अधिक देखने को मिला है। लोगों को अब धनतेरस के काफी उम्मीदें हैं। सराफा कारोबारियों ने मांग को देखते हुए हल्के आभूषणों से प्रतिष्ठानों को सजा लिया है। वहीं चांदी के बर्तन व मूर्तियां ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहीं हैं।
विज्ञापन


करवाचौथ पर सराफा कारोबार जमकर चला है। कारोबारियों की मानें तो इन सात दिनों में यह कारोबार उम्मीद से काफी अधिक देखने को मिला है। आने वाले 10 दिनों में इस कारोबार को पंख लगने की उम्मीद से सराफा कारोबारी खुश हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि करवाचौथ पर चांदी के आभूषण की बिक्री अधिक देखने को मिली है।
धनतेरस और दीपावली पर करवाचौथ से अधिक भीड़ बाजार में रहती है। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। हल्के आभूषणों से सराफा बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं। धनतेरस पर इस बार चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के अलावा चांदी की थाली, गिलास, चम्मच ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। पिछले साल चांदी के नोटों की अधिक मांग देखने को मिली थी। कारोबारियों की मानें तो दीपावली पर सराफा कारोबार पांच से छह करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-


सोना - 80 हजार 300 प्रति 10 ग्राम

चांदी - 98 हजार प्रति किलो

-


सराफा कारोबारी हीरा वर्मा ने बताया कि धनतेरस को लेकर सराफा बाजार सजकर तैयार हो चुका है। सराफा कारोबारियों को करवाचौथ की तरस ही धनतेरस व दीपावली को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

-

सराफा कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ लालू वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर सोने व चांदी की खरीद शुभ मानी जाती है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा कारोबार अधिक देखने को मिलेगा। करवाचौथ पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें