फफूंद चौराहे पर जाम में फंसे दुपहिया वाहन सवार। संवाद
- फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के रोड शो से दिबियापुर में कई घंटों राहगीर जाम से जूझते रहे। फफूंद चौराहे एवं नहर बाजार में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर रही। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
शुक्रवार को दिबियापुर नगर में तीन बड़े दलों के प्रत्याशियों का रोड शो हुआ। इसके लिए पुलिस टीमें भी लगी रहीं। भाजपा का रोड शो दोपहर लगभग 12 बजे कार्यालय से शुरू हुआ। इसके बाद बसपा प्रत्याशी का रोड शो हुआ। सबसे बाद में ढाई बजे सपा प्रत्याशी का रोड शो दिबियापुर नगर के सभी प्रमुख रास्तों से होकर गुजरा।
तीनों रोड शो के कारण नहर बाजार एवं फफूंद चौराहे के साथ रेलवे फ्लाईओवर पर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों के साथ लौट रहे अभिभावकों को भी काफी परेशानी हुई। कस्बा इंचार्ज प्रदीप अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ फफूंद चौराहे पर जाम खुलवाने के लिए घंटों प्रयास किए। हालांकि रोड शो निकलने के दौरान जाम नहीं खुल सका। वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे।