फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों के गांव पीपरपुर पहुंचना होगा आसान, बनने लगी सड़क

विज्ञापन
नौ मई के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर/ककोर। औरैया-दिबियापुर मुख्य मार्ग से सीएमओ कार्यालय होते हुए पीपरपुर गांव जाने वाला संपर्क मार्ग कई वर्षों से खस्ताहाल था। अब पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग को बनवाना शुरू कर दिया है। इससे पीपरपुर समेत कई गांवों तक पहुंचना लोगों के लिए आसान हो जाएगा। अमर उजाला ने इस समस्या को नौ मई 2022 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

समाधान का पुर्वा से पीपरपुर गांव तक जाने वाला रास्ता पीपरपुर के साथ नीलकंठ का पुरवा, हजियापुर, झपनी का पुरवा, गुलाबपुर, दखलीपुर आदि गांवों को आपस में जोड़ता है। इस संपर्क मार्ग पर ही मुख्य चिकित्साधिकारी का कार्यालय है। साथ ही यहां पर जिला स्तरीय ड्रग वेयर हाउस भी है। पिछले कई वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत नहीं हुई थी। कई स्थानों पर सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए थे। कई स्थानों पर सड़क के किनारे ढह गए थे। इससे संपर्क मार्ग से गुजरने वाले लोग हादसे का शिकार हो जाते थे। स्थानीय लोग लगातार संपर्क मार्ग बनवाए जाने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव पीपरपुर निवासी राजनारायण, जयनारायण, बैकुंठ नारायण, राजाराम, रामसेवक, श्रीनारायण, चिरौंजीलाल ने स्वतंत्रता के लिए हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। दर्शनलाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। इसके बावजूद गांव जाने वाला रास्ता बदहाल होने से लोग परेशान थे। इस मार्ग के बनने से गांव के लोगों ने खुशी जताई है। पीडब्ल्यूडी के अभियंता अनिल जाटव ने बताया कि पीपरपुर तक जाने वाली लगभग पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।

सड़क निर्माण के लिए काम करते मजदूर। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें