फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22-23 को हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सर्दी के सितम से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शीतलहर व गलन भरी सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित है। सबसे बुरा हाल सड़कों पर रात गुजारने वाले आश्रयहीन लोगों का है। मवेशी भी ठिठुर रहे हैं। सड़क किनारे जल रहे अलाव ही उनका सहारा बने हुए हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से सभी परेशान हैं। बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। शीतलहर बढ़ने से हालत और ज्यादा खराब हुए हैं। आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। बाजारों में भी चहलकदमी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सन्नाटा नजर आ रहा है। बाजारों में दुकानें देर से खुल रही हैं और ग्राहकों के अभाव में शाम को जल्दी बंद हो रही हैं।
स्कूल और कोचिंग बंद होने से विद्यार्थियों को कुछ राहत जरूर मिली है। जरूरी काम से ही लोग निकल रहे हैं। राहगीर अलाव देखते ही रुककर ठंडी से बचने का प्रयास करते दिख रहे हैं। गोशालाओं में मवेशियों को ठंड से बचाव के लिए समुचित इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

किसान फसलों में अभी न लगाएं पानी
कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी व मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि 21 जनवरी तक मौसम इसी तरह रहेगा। तापमान में खास परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है। 22 व 23 जनवरी को जिले में बारिश की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वह फसलों में अभी पानी न लगाएं।
दो दिन में दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान
15 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 16 को तापमान 16 डिग्री हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री और लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें