फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वारदात के समय सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच शुरू

Wed, 17 Dec 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। छात्रा से छेड़छाड़ और उसे खेत में खींचने के मामले में पुलिस वारदात के समय मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। अभी तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

कॉलेज जाते समय छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया गया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक कॉलेज की 17 वर्षीय इंटर की छात्रा सोमवार को साइकिल से कॉलेज जा रही थी।
इसी दौरान रतवा- परघईपुर मार्ग पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने छात्रा को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। बाद में खेत में ले जाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव परघईपुर निवासी कन्हैया यादव समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार को सर्विलांस टीम घटनास्थल पहुंची। पास में लगे मोबाइल टावर में काम करने वाले मोबाइल नंबर की जांच की। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें काम कर रही हैं। नामजद आरोपी के घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सीओ अजीतमल सृष्टि सिंह ने बताया कि थाना पुलिस और सर्विलांस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें