फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर पार किए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर पार कर दिए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसे थाने जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी राममूर्ति (65) शनिवार सुबह करीब 11 बजे दूध लेकर घर जा रही थीं। दिबियापुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने दंत चिकित्सक का पता पूछा। वृद्धा ने जानकारी न होने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि तभी बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने रुमाल मुंह के पास झटक दिया। जिससे बेहोशी छाने लगी।
जमीन पर गिरता देख दोनों युवकों ने पकड़कर सड़क किनारे बैठा दिया और कानों से बाले व गले में सोने की मटरमाला उतार ली। थोड़ी देर बाद कुछ होश आया तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस आई लेकिन लुटेरों को खोजने की बजाय थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर चली गई। उधर, दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

आठ फरवरी को भी जालौन चौराहे पर पुत्री को छोड़ने आए अधेड़ अमर सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाश बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए और जेब से नकदी व आभूषण ले गए थे। इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस को भेजा गया था। बाइक सवारों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें