फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में आरती तो हाईस्कूल में जया टॉपर

Mon, 18 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की बोर्ड परीक्षा 2015 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल रविवार दोपहर को घोषित कर दिया गया। जिले में इंटर मीडिएट परीक्षा का 95.62 और हाईस्कूल का 89.67 फीसदी रिजल्ट रहा।
विज्ञापन



इंटरमीडिएट में आरती सविता ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज की छात्रा आरती सविता ने जिला टाप किया है।


बाल विकास शिक्षण संस्थान बाबरपुर हाईस्कूूल की छात्रा जया दुबे जिला टॉपर बनीं। रविवार को घोषित परीक्षा परिणाम परीक्षार्थियों के लिए खुशी का पैगाम लेकर आया। सफलता पर मेधावियों ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2015 में जिले में 124 परीक्षा केंद्रों में कुल 67908 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 34810 हाईस्कूल तथा 33098 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा शामिल हुए थे। आज हुए घोषित हुए परीक्षा परिणाम देख अधिकांश परीक्षार्थियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।



रविवार दोपहर 12.30 बजे हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम देखने को स्कूल- कालेजों से लेकर साइबर कैफे में परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। हालांकि बीच-बीच में सर्बर भी दगा देता हुआ नजर आया। एक घंटे बाद इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया।


 
इंटरमीडिएट परीक्षा में तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कालेज की छात्रा आरती सविता ने जिला टाप किया है। आरती ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। आरती ने 500 में से 478 अंक प्राप्त किए।


वहीं सरस्वती विद्या मंदिर दिबियापुर के अमन शुक्ला ने 95.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरे  तथा डीएस इंटर कालेज बिधूना की रेसू यादव ने 95.3 अंक हासिल कर जिले में तृतीय रहीं। रेसू ने 476 अंक हासिल किए।


 
हाईस्कूल परीक्षा में बाल विकास शिक्षण संस्थान बाबरपुर की जया दुबे ने 94.8 फीसदी अंक लेकर जिला टाप किया। जया ने बोर्ड परीक्षा में 569 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं बाल विकास शिक्षण संस्थान इंटर कालेज की ही छात्रा रुपाली दुबे 600 में 561 अंक लाकर जिले में दूसरे पायदान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें