शुक्रवार शाम पुलिस के सामने ही हूटर बजाना भारी पड़ गया। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी को थाने लाकर खड़ा कर दिया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह का कहना है कि कागजातों की जांच की जा रही है। कागजात सही नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार देर शाम सहायल तिराहे पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के नंबर वाली एक बोलेरो कार हूटर बजाती हुई गुजरी। बोलेरो के ऊपर समाजवादी पार्टी सैंफई इटावा लिखा हुआ था।
बताते हैं कि चेकिंग से बचने के लिए कार के ड्राइवर ने हूटर को और तेज कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने कार को दौड़ाकर पकड़ लिया। कार में बैठे लोग तो भाग गए। कार का ड्राइवर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने कार को थाने में भिजवा दिया। पुलिस कागजातों की जांच कर रही है।