औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को बुधवार की जूम मीटिंग में समीक्षा के दौरान सीडीपीओ अजीतमल व एडीओ पंचायत बिधूना डिस्कनेक्ट मिले। इस पर डीएम ने दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा में डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक की विभागों की आख्या भी नहीं मिली। नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधितों को असंतुष्ट संदर्भों की समीक्षा कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन विभागों के संदर्भों का निस्तारण असंतुष्ट पूर्ण रहेगा, उन पर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने तैनाती स्थल पर समय से उपस्थित रहकर जूम मीटिंग में प्रतिभाग करें। अन्यथा अनुपस्थित पर विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने डीसी एनआरएलएम समेत अन्य अधिकारियों को लाभार्थियों को धन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों में पत्रावालियां प्रेषित करने के निर्देश दिए।