फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जल्द से जल्द एमओयू को धरातल पर लाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर स्थित कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु व एमओयू की बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों ने शासन को भेजे गए कंचौसी प्लास्टिक सिटी मार्ग के सुंदरीकरण के प्रस्ताव के संबंध में सीडीओ को जानकारी दी। साथ ही अन्य विकास संबंधी प्रस्तावों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग बंधु व एमओयू की बैठक में उपस्थित अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग व प्रांतीय खंड उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि कंचौसी प्लास्टिक सिटी मार्ग का सुंदरीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जिसकी स्वीकृति मिलने पर मार्ग बनाने का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर सीडीओ ने बजट स्वीकृत कराने के लिए प्रस्ताव को फिर से भेजने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जय मां काली के मालिक ने बताया कि हम उद्यमियों ने भूखंड आवंटन हेतु बहुत पहले धनराशि जमा करा दी थी, परंतु अभी तक न तो भूखंड आवंटन के आदेश दिए गए और न ही यूपीसीडा के अधिकारियों द्वारा प्लास्टिक सिटी के भूखंड स्वामियों का कोई कार्य ही किया जा रहा है।
इस प्रकरण पर सीडीओ ने जब निस्तारण के संबंध में यूपीसीडा के अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही, तो बैठक में संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौजूद न होने पर उन्होंने रोष जताया। साथ ही उच्चाधिकारियों को उनके खिलाफ पत्र जारी करने को उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एमओयू की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग की ओर से माह अक्तूबर में जीबीसी प्रस्तावित की जानकारी देने पर सीडीओ ने संबंधित सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने विभाग से कम से कम 30 प्रतिशत एमओयू को धरातल पर लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिससे जनपद में ज्यादा से ज्यादा उद्योग स्थापित हो सकें। साथ ही वहां के ग्रामीण आंचल के लोगों को रोजगार भी मिल सके। बैठक में उपस्थित इन्वेस्टर यूपी से आये उद्यमी मित्र अनुराग अग्रहरि ने अधिकारियों व निवेशकों से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का अनुरोध किया।
एलडीएम ने एक जनपद एक उत्पाद, मार्जिन मनी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से संबंधित लंबित आवेदन पत्रों को अति शीघ्र निस्तारित कराते हुए उनका वितरण सुनिश्चित कराने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे जनपद में ज्यादा से ज्यादा लघु उद्योग स्थापित हो सके। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, उपायुक्त उद्योग अरविंद भास्कर, सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार के अलावा सभी जिला समन्वयक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें