शोभायात्रा के आयोजकों संग निरीक्षण करती पुलिस।
- फोटो : दुर्घटना में घायल दरोगा शोभित कटियार। स्रोतःपुलिस
औरैया। मंगलवार को परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों का जायजा सोमवार को सीओ सिटी ने हमराही फोर्स के साथ किया।
वहीं कार्यक्रम आयोजकों से भी जानकारी हासिल करते हुए रूट चार्ट का भी भ्रमण किया। इस दौरान सीओ ने अधीनस्थों को व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को शोभायात्रा तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर से प्रारंभ होगी। इसके बाद पेट्रोल पंप होते हुए संजय गेट, सुभाष चौक पर पहुंचेगी। इसके उपरांत यात्रा नगर पालिका इंटर कॉलेज होते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचेगी यहां से सदर बाजार, लेडीज मार्केट होते हुए संजय गेट पर आएगी।
उसके बाद नुमाइश मैदान होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर जाकर संपन्न होगी। वहीं ब्राह्मण सभा के नीरज चौधरी ने जनपद के सर्व समाज के लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। ।