फोटो 28एयूआरपी08- इलाज के लिए लाइन में खड़े मरीज।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। मौसम के बदलने के साथ अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यहां आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन दो सौ के पार निकल जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले मरीजों में ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ चर्म रोग के होते हैं।
कोरोना संक्रमण की वजह से मरीजों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन इलाज के आने वाले निर्देशों का पालन करते नहीं दिखते हैं। आने वाले मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार के ही मरीज हैं। राहत की बात है कि डेंगू, मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग साफ-सफाई के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि हर साल की अपेक्षा इस साल डेंगू जैसी बीमारी अपना पैर पसारने में सफल नहीं हो पा रही है।
बुजुर्गों व बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत
डॉ. अमित पोरवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इस समय दिन में धूप होती है, लेकिन शाम होते ही ठंड बढ़ जाती है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहने। कहा कि सर्दी में सांस व जोड़ों के मरीजों को दिक्कत बढ़ जाती है। इन्हें सावधानी बरतनी होगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।