उच्चीकृत की आस में 132 देवकली बिजली उप संस्थान
- फोटो : amar ujala beuro
शहर के नव निर्मित 132 केवी देवकली उप बिजली संस्थान में लाइनों की टेस्टिंग शुरू हो गई है। टेस्टिंग के पूरा होते ही बिजली केंद्रों को जोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। खास बात यह है कि 40 एमवीए क्षमता वाले इस केंद्र से शहर सहित पांच केंद्रों की लाइन जोड़ी जानी है। इसके बावजूद अभी तक डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने ट्रांसमिशन विभाग को उक्त केंद्रों के लोड की सूची उपलब्ध नहीं कराई है। हालांकि ट्रांसमिशन विभाग ने पांच केंद्रों की क्षमता का आंकलन कर केंद्र को ओवरलोड मानते हुए इसको दो गुणा 40 एमवीए की क्षमता का बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा दिया है।
जिले में देवकली मंदिर के पास 132 केवी उप बिजली संस्थान को ओवरलोडिंग से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस केंद्र से जोड़े जाने वाले पांच बिजली केंद्रों के 60 एमवीए लोड के अलावा चार सौ केवीए की कचहरी की लाइन का भी लोड शामिल है। इसके बावजूद डिस्ट्रीब्यूशन विभाग ने आज तक ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों को केंद्राें के लोड की सूची उपलब्ध नहीं कराई है। लेकिन ट्रांसमिशन विभाग ने खुद इसे संज्ञान में लिया है। इसके लिए सबस्टेशन को 80 एमवीए क्षमता से लैस किए जाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ट्रासमिशन विभाग डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की सूची का इंतजार कर रहा है। जिससे वास्तवित लोड का आंक लन हो सके।
इन केंद्रों का जोड़ा जाएगा लोड
केंद्र कुल क्षमता
औरैया प्रथम 20 एमवीए
औरैया द्वितीय 10 एमवीए
आनेपुर 10 एमवीए
भगौतीपुर सरैंया 10 एमवीए
अयाना 10 एमवीए
कोर्ट 400 केवीए
132 देवकली बिजली उप संस्थान से जितने केंद्र जोड़े जाने हैं, उनके लिहाज से पहले ही इसको उच्चीकृत करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 40 एमवीए क्षमता के इस केंद्र को 80 एमवीए का कराए जाने को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की ओर से देवकली केंद्र से जोड़े जाने वाले बिजली केंद्रों की क्षमता की सूची मिलने पर तुरंत उच्चीकृत करा दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को सिर्फ एक रिमांडर भेजा जाना शेष है।
एसजी करगेती
अधीक्षण अभियंता, ट्रांसमिशन